सतपुली मल्ली में गुलदार का आतंक, टैंट में घुसकर 7 साल के बच्चे पर हमला – Doon Darshan
उत्तराखंड

सतपुली मल्ली में गुलदार का आतंक, टैंट में घुसकर 7 साल के बच्चे पर हमला


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पौड़ी गढ़वाल: सतपुली मल्ली में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुलदार ने टैंट फाड़कर अंदर सो रहे 7 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

हमले में सूरज सिंह (7 वर्ष) पुत्र तिलक सिंह, निवासी नेपाल घायल भी हो गया। गुलदार ने उसके हाथ पर गंभीर चोटें भी पहुंचाई। परिवार व स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज भी जारी है।

लगातार हो रही गुलदार की गतिविधियों से क्षेत्रवासियों में भय व दहशत का माहौल है। लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगाए हैं, साथ ही गश्त भी बढ़ा दी गई है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button