स्ट्रीट क्राइम की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
दून पुलिस ने मोबाइल छिनौती की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनौती की घटना का पुलिस ने अब पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वादी का छीना गया स्मार्टफोन भी बरामद कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वादी शूरवीर सिंह रावत निवासी सुमन विहार ऋषिकेश ने थाने में तहरीर दी थी कि डिकैथलोन के पास एक अज्ञात बाइक सवार उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार ही हो गया। मामले में थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम भी गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सुरागरसी और लगातार प्रयासों के बाद 26 अगस्त को बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया। उसके कब्जे से वादी का स्मार्टफोन बरामद हुआ व प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK-07-FD-0116) सीज की गई।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व वाहन चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल उससे आगे की पूछताछ भी की जा रही है।




