हरिद्वार: स्वामी कैलाशानंद गिरि ने लॉन्च किया ‘एक ईश्वर’ एप, भक्तों को घर बैठे मिलेंगी आध्यात्मिक सेवाएँ – Doon Darshan
उत्तराखंडधर्म

हरिद्वार: स्वामी कैलाशानंद गिरि ने लॉन्च किया ‘एक ईश्वर’ एप, भक्तों को घर बैठे मिलेंगी आध्यात्मिक सेवाएँ


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने दक्षिण काली मंदिर परिसर में ‘एक ईश्वर’ एप लॉन्च किया। यह एप आस्था व तकनीक का संगम है, जिसे उद्योगपति अमित बजाज की बेटी और युवा उद्यमी समृद्धि बजाज ने विकसित किया है।

इस एप के माध्यम से श्रद्धालु देशभर के मंदिरों की जानकारी, वर्चुअल पूजा, प्रसाद व पूजा सामग्री घर बैठे प्राप्त भी कर सकेंगे। साथ ही फिजिकल वर्चुअल दर्शन की बुकिंग, आरती में ऑनलाइन सहभागिता व गंगाजल प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने बताया कि

इस एप का उद्देश्य पैसा कमाना नहीं बल्कि श्रद्धालुओं को एक क्लिक पर सभी आध्यात्मिक सेवाएं उपलब्ध कराना ही है। उन्होंने कहा— “वर्चुअल पूजा व वास्तविक पूजा में केवल शरीर का अंतर है, लेकिन मन से की गई पूजा का महत्व सबसे बड़ा भी है।”

इस अवसर पर एप की सीईओ समृद्धि बजाज ने बताया कि

अब तक वह 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं और उनका सपना था कि भक्त घर बैठे भी मंदिरों की परंपराओं व पूजन विधियों से जुड़े रह सकें। उन्होंने कहा कि ‘एक ईश्वर’ एप पूरी तरह मुफ्त होगा और देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं को डिजिटल युग में भी भक्ति से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button