हरिद्वार लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर की पैड़ी पर की पूजन I
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरिद्वार लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर की पैड़ी पर पूजन किया। भाजपा के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां से डिजिटल नॉमिनेशन की शुरूआत भी की थी। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला आगामी 27 मार्च तक चलेगा। चुनाव के लिए बीजेपी पांचों सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर चुकी है। टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट, अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पौड़ी गढ़वाल सीट पर सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी व हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान भी होगा। वहीं, 4 जून को मतगणना होगी।




