सड़क पर नमाज पर बोले सीएम धामी, “चिन्हित स्थानों पर ही हो अदा”
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
सीएम धामी ने हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा व जन सुविधाओं को लेकर चर्चा भी की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने खुले में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है, लेकिन यह केवल तय व चिन्हित स्थानों पर ही होनी चाहिए, ताकि आम लोगों व श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी भी न हो।
सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा चल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड में पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता यात्रा मार्गों पर सुचारु व्यवस्था भी बनाए रखना है। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश में सियासी माहौल भी गरमा गया है और विभिन्न राजनीतिक दल इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




