UKSSC परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी ने शुरू की जांच, अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: उत्तराखंड कर्मचारी चयन आयोग (UKSSC) द्वारा 21 सितंबर 2025 को स्नातक स्तरीय पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो आउट होने के मामले में थाना रायपुर पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। मामला UKSSC परीक्षा सुरक्षा उल्लंघन से संबंधित है और इसमें मु०अ०सँ०-301/25 धारा 11(1)/11(2)/12(2) उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम और रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग भी दर्ज किया गया।
इस घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए शासन ने माननीय उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एसआईटी का गठन भी किया है। एसआईटी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश कर रहे हैं और इसका कार्यक्षेत्र पूरे प्रदेश में निर्धारित भी किया गया है।
एसआईटी ने 26 सितंबर 2025 को UKSSC के कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की और उनके रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान परीक्षा के मानकों और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दस्तावेज भी तलब भी किए गए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रही कंपनी के पदाधिकारियों से भी जानकारी ली गई। इसके अलावा अभियुक्त से जुड़े सभी दस्तावेजों को जल्द से जल्द एसआईटी टीम को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एसआईटी की यह जांच पूरे प्रदेश में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी है।





Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/register-person?ref=IHJUI7TF