उत्तराखंड

देहरादून में श्रोत महोत्सव 2025 का रंगारंग आगाज, पंकज त्रिपाठी ने किया उद्घाटन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। परेड ग्राउंड में श्रोत महोत्सव 2025 का भव्य व रंगारंग आगाज हो गया है। यह सांस्कृतिक महोत्सव 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें देशभर से 100 से अधिक कारीगर, कलाकार व स्वयं सहायता समूह हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर महोत्सव का उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ मुहिम को अपनाने की अपील की।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि

आज की आवश्यकता है कि हम मशीनों से बनी वस्तुओं के बजाय हाथ से बनी वस्तुओं को अपनाएं और उन्हें अपने जीवन में शामिल करें। उन्होंने कहा कि हाथ से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना न केवल कारीगरों के लिए सहारा है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करता है।

महोत्सव के दौरान आगंतुकों को हस्तशिल्प, लोक कला, सांस्कृतिक प्रदर्शनी और मनोरंजन के अनेक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button