उत्तराखंडराजनीति

तिरंगा शौर्य यात्रा पर कांग्रेस की आपत्ति को भाजपा ने बताया राजनीति से प्रेरित, महेंद्र भट्ट ने साधा तीखा निशाना


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून — भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा शौर्य यात्रा को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों को “विशुद्ध राजनीति से प्रेरित” बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के रुख पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कन्फ्यूज्ड कांग्रेस को यात्रियों की संख्या अधिक हो या कम — दोनों ही स्थितियों में दिक्कत ही है।”

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए भट्ट ने कहा कि “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा और भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही है, जिसे विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित किया गया है और भाजपा केवल सहयोगी की भूमिका में है। इस यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशवासियों को गर्व व सेना के प्रति सम्मान से भी जोड़ना है।”

“राजनीति तो कांग्रेस कर रही है” : महेंद्र भट्ट
भट्ट ने कहा कि “कांग्रेस को इसमें राजनीति दिख रही है, जबकि उन्होंने खुद पार्टी बैनर तले तिरंगा यात्रा भी निकाली थी, उस समय भाजपा ने उसे सराहा था। लेकिन आज जब राष्ट्र सेना की बहादुरी का जश्न मना रहा है, कांग्रेस विरोध में खड़ी है। इससे साफ है कि कांग्रेस को सेना व राष्ट्र के सम्मान से कोई सरोकार नहीं।”

चारधाम यात्रा पर भी कांग्रेस की ‘दोगली राजनीति’ : महेंद्र भट्ट
चारधाम यात्रा को लेकर कांग्रेस द्वारा यात्रियों की संख्या पर सवाल भी उठाए जाने पर भट्ट ने कहा कि, “यात्रा शुरू होते समय जब श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर थी, कांग्रेस ने सुरक्षा की दुहाई भी दी। अब जब सीमा पर परिस्थितियों की वजह से कुछ समय के लिए संख्या में कमी आई, तो कांग्रेस कह रही है कि सरकार की व्यवस्था फेल है। स्पष्ट करें कि उन्हें संख्या अधिक चाहिए या कम?”

उन्होंने कहा कि कल ही 35 हजार श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जो इस बात का संकेत है कि यात्रा फिर से पूरे जोश में है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि “विगत वर्षों में भी कांग्रेस ने केदारनाथ प्रतिष्ठा जैसे आयोजनों को विवादित बनाकर देवभूमि की छवि धूमिल करने की कोशिश भी की थी। लेकिन उनकी ये कोशिशें पहले भी नाकाम रहीं और इस बार भी असफल होंगी।”

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता राज्य की गरिमा, सेना का सम्मान व श्रद्धालुओं की सुरक्षा है, जबकि कांग्रेस मात्र राजनीति और भ्रम फैलाने में ही लगी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button