शादी सीजन में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध, पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून में शादी सीजन की भीड़ व बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने बड़े कदम उठाए हैं। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर आज से दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक आईएसबीटी–कारगी चौक–हरिद्वार बाईपास–रिस्पना पुल–जोगीवाला मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित भी कर दी गई है।
शादी स्थलों, वेडिंग प्वाइंट, फार्म हाउस व होटलों के आसपास बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय भी लिया गया है, ताकि आम लोगों को जाम से राहत भी मिल सके।
रूट डायवर्जन इस प्रकार रहेगा:
- हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन लालतप्पड़ में पार्क होंगे
- हिमाचल/पांवटा साहिब की ओर से आने वाले वाहन नया गांव में
- सहारनपुर/यूपी की ओर से आने वाले आशारोड़ी क्षेत्र में
- विकासनगर से आने वाले प्रेमनगर व सेलाकुई बॉर्डर पर रोके जाएंगे
ड्रग्स फ्री अभियान तेज
दून पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान भी तेज कर दिया है। प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस, प्रशासन व डॉक्टरों की टीम ने औचक निरीक्षण किया।
10 छात्रों के ब्लड सैंपल लिए गए और 45 छात्रों का मेडिकल टेस्ट भी किया गया।
एसएसपी ने चेतावनी दी कि ड्रग्स सेवन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी। जल्द ही अन्य शिक्षण संस्थानों में भी औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।




