Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंडवायरल न्यूज़

यूपीसीएल का दिवाली उपहार, उपनल संविदा कर्मचारियों को पहले मिलेगा वेतन

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के उपनल संविदा कर्मचारियों को इस बार दिवाली से पहले वेतन मिलेगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं, उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड की ओर से यूपीसीएल को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया कि चूंकि उपनलकर्मियों को दिवाली से पहले वेतन दिया जाना है, इसलिए 22 अक्तूबर तक सभी की उपस्थिति का रिकॉर्ड उपनल को भेज दें।

इस आधार पर यूपीसीएल ने सभी मुख्य अभियंता व संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया है। यूपीसीएल प्रबंधन ने उपनलकर्मियों की उपस्थिति का ब्योरा मांगा है। उधर, यूपीसीएल की ओर से उपनलकर्मियों को दिवालीपर विशेष प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button