कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को मिलेगा ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत को सम्मानित भी किया जाएगा। यह अवार्ड 26 नवंबर को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान भी किया जाएगा।
यह प्रतिष्ठित सम्मान स्काउट-गाइड आंदोलन के विस्तार, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
डॉ. रावत को यह सम्मान राज्य में स्काउट-गाइड गतिविधियों को मजबूत करने, शिक्षण संस्थानों में इसे लागू करवाने व युवाओं को अनुशासन और राष्ट्रभावना से जोड़ने के उनके प्रयासों के लिए प्रदान किया जा रहा है।




