पिक्चर पैलेस में बड़ा हादसा: अनियंत्रित कार लिंक रोड पर गिरी, चालक गंभीर घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
पिक्चर पैलेस बस अड्डे के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से नीचे बने लिंक मार्ग पर ही जा गिरी। हादसे में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व पुलिस ने मिलकर घायल को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार को किंगरेग से मैसानिक लॉज बस अड्डे की ओर आते हुए अचानक बेकाबू होकर नीचे गिरते भी देखा जा सकता है। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क किनारे सिर्फ मामूली रेलिंग भी लगी थी, जो कार को रोक ही नहीं पाई।




