भूगर्भीय इतिहास जानने में ल्यूमिनेसेंस डेटिंग अहम: प्रो. अशोक सिंघवी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), अहमदाबाद के वैज्ञानिक प्रो. अशोक सिंघवी ने कहा कि भूगर्भीय इतिहास व पुरातत्व अध्ययन में ल्यूमिनेसेंस डेटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका भी है। इस विधि से पुरानी घटनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यह जानकारी प्रो. सिंघवी ने वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान में ल्यूमिनेसेंस डेटिंग पर चल रही कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में ही दी। उन्होंने ल्यूमिनेसेंस सिग्नलों व विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी भी साझा की। संस्थान के निदेशक डॉ. विनीत गहलोत ने कहा कि बाढ़, भूकंप जैसी प्राकृतिक घटनाओं की तिथियों को जानने में यह विधि काफी मददगार है, जिससे भविष्य के लिए रणनीति भी बनाई जा सकती है।
कार्यशाला में डॉ. माधव मुरारी ने इसके उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिक जावेद मलिक ने पुराने भूकंपों के अध्ययन में ल्यूमिनेसेंस डेटिंग के योगदान को रेखांकित भी किया। तकनीकी सत्र में प्रो. विमल सिंह, डॉ. संदीप पांडा, जयेश मुखर्जी, डॉ. पूनम बहल, डॉ. महेश बदनल, अरबाज पठान, अक्षय कुमार, डॉ. अतुल सिंह व मो. शाहरुख ने अपने शोध और अध्ययन साझा किए। इसके अलावा शोधार्थियों के पोस्टरों को पोस्टर-दीर्घा में प्रदर्शित भी किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




