उत्तरकाशी में घर में घुसे भालू और उसके बच्चे, ग्रामीणों में दहशत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तरकाशी: टकनौर क्षेत्र के मल्ला गांव में जंगल से आए एक भालू और उसके 2 बच्चे घर में घुस गए। भालुओं के घर में प्रवेश करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। भालू अपने बच्चों के साथ भोजन ढूंढते दिखे और काफी देर तक घर में चहल कदमी करते भी रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू लगातार आबादी तक पहुँच रहे हैं और घरों, छतों और आंगनों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग भी की है।
प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी ने बताया कि कम बर्फबारी व बदलते मौसम के कारण भालुओं का जीवन चक्र प्रभावित हुआ है, जिससे भालू भोजन की तलाश में सीधे गांवों तक आने भी लगे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740