अगस्तमुनि में बड़ा हादसा टला, मोबाइल पर बात करते हुए बाइक सवार 100 मीटर गहरी खाई में गिरा
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रप्रयाग: थाना अगस्तमुनि क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब तिमली बैंड से आगे मोबाइल पर बात करते हुए बाइक सवार युवक संतुलन खोकर गहरी खाई में ही जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया।
रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान 28 वर्षीय अरविंद राणा निवासी मठिया गांव, तहसील बसुकेदार के रूप में भी हुई है। घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि में पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर ही बनी हुई है।
एसडीआरएफ ने बताया कि युवक करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जहां रोप तकनीक के जरिए रेस्क्यू कर उसे बाहर को निकाला गया। पुलिस व एसडीआरएफ की तत्परता से युवक की जान भी बच सकी। वहीं पुलिस ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील भी की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




