उत्तराखंड

गैरसैंण में शुरू होगा तीन दिवसीय मानसून सत्र, विपक्ष हुआ हमलावर


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 21 अगस्त से तीन दिवसीय मानसून सत्र प्रारंभ होगा। वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत गैरसैंण में उपवास करेंगे। उनका कहना है कि भाजपा सरकार के शासन में गैरसैंण की लगातार उपेक्षा की जा रही है। रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ऋषिकेश से बदरीनाथ और गैरसैंण की तरफ जाते समय ग्रीष्मकालीन राजधानी के बड़े-बड़े बोर्ड लगे हैं। 21 अगस्त को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। उसी दिन मैं गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के चिह्न खोजने के लिए जाऊंगा। पहले गैरसैंण में स्थापित महावीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिभा के सामने उपवास पर बैठूंगा। ग्रीष्मकालीन राजधानी में कुछ नहीं हुआ है। इसके जवाब में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, गैरसैंण को लेकर कांग्रेस दोहरी मानसिकता दर्शा रही है।

पिछले साल सरकार ने गैरसैंण में सत्र कराने का निर्णय लिया, लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने भी इस आपत्ति जताई। अब सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी में मानसून सत्र कराने जा रही है। इस पर कांग्रेस नेता धरना करने की बात कर रहे हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button