रामनगर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और कार की टक्कर में दो डॉक्टर गंभीर घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर रिंगोड़ा के पास आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन व कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल भी हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली में रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में भी जुट गई है।
घायलों की पहचान बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के पीजी सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. प्रस्तुति व डॉ. अभिषेक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों डॉक्टर गर्जिया की ओर जा रहे थे, तभी रिंगोड़ा के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी कार की टक्कर भी हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल भी हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पास में बंजी जंपिंग में कार्यरत युवाओं ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार भी किया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहिद ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ व करीब 7:30 बजे दोनों घायलों को अस्पताल में लाया गया। महिला डॉक्टर डॉ. प्रस्तुति के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि डॉ. अभिषेक के पैर व कूल्हे में गंभीर चोट लगी है। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को एंबुलेंस से बरेली में रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता भी लगाया जा रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




