रामनगर/सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, 5 गंभीर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रामनगर/सल्ट। अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में ही जा गिरा। वाहन में 7 लोग सवार थे। हादसे में 2 लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं, जबकि अंदर फंसे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस को पास देने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, डोटियाल से लगभग 1 किलोमीटर आगे सड़क की हालत बेहद ही खराब है। इसी दौरान सामने से आ रही बस को पास देने की कोशिश में चालक वाहन से नियंत्रण ही खो बैठा और पिकअप गहरी खाई में ही जा समाई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार भी मच गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए देवायल सल्ट में भेजा।
ये लोग हुए गंभीर घायल
गंभीर घायलों में चालक साकम सिंह (35) निवासी सराईखेत, राजेंद्र सिंह (36) निवासी केलाखेड़ा उधमसिंहनगर, सुभाष (19) निवासी नेपाल, चंद्रसेन सैनी (41) निवासी जिला बिजनौर और विजेंद्र सिंह (36) निवासी जिला बिजनौर भी शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर में रेफर करते हुए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है।
सड़क की बदहाली पर फिर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल पर सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे हादसों का खतरा भी बना रहता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की मांग तेज कर दी है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में भी जुटा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




