होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, खाद्य विभाग ने शुरू किया विशेष जांच अभियान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
Dehradun: होली व नवरात्रि के त्योहार नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने प्रदेशभर में विशेष जांच अभियान भी शुरू करने के निर्देश जारी भी किए हैं।
एफडीए के अनुसार दूध व दूध से बने उत्पाद, घी, खाद्य तेल, मसाले, आटा, मैदा, बेसन व कुट्टू आटा जैसे खाद्य पदार्थों की निर्माण इकाइयों, डेयरियों व थोक-खुदरा विक्रेताओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिला स्तर पर गठित टीमें दुकानों और निर्माण इकाइयों पर औचक निरीक्षण कर सैंपल एकत्र भी करेंगी।
मोबाइल टेस्टिंग वैन की मदद से मौके पर ही प्राथमिक जांच भी की जाएगी और संदिग्ध सैंपलों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थ पाए जाने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उत्पाद को बाजार से वापस भी मंगाया जाएगा।
एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की गई है और गढ़वाल-कुमाऊं मंडल समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक भी लगाई जा सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




