वनाग्नि और मानसून तैयारियों पर सीएम धामी सख्त, एक घंटे में मौके पर पहुंचने के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं व मानसून तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की। बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाए और आग की सूचना मिलने के 1 घंटे के भीतर अधिकारी मौके पर पहुंचें।
सीएम धामी ने प्रदेशभर में वनाग्नि रोकने के लिए “शीतलखेत मॉडल” लागू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने फायर लाइन के आसपास छोटी तलैया बनाने, आग बुझाने वाले कर्मचारियों को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने व लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। साथ ही वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 1 हजार नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात भी कही।
बैठक में गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने, खराब पानी की लाइनों को जल्द ठीक करने व बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने तीर्थ व पर्यटन स्थलों पर भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
मानसून तैयारियों को लेकर सीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने व प्रभारी सचिवों को जिलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को भी कहा गया।
चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य जांच में फिट न पाए जाने वाले यात्रियों को यात्रा न करने के लिए भी समझाया जाए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




