मिडिल ईस्ट तनाव का असर: LPG संकट से शादियों और होटल कारोबार पर बढ़ी चिंता
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव व ईरान के साथ टकराव की स्थिति का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच कई जगह व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट व कैटरिंग व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।
देहरादून में होटल व कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति सीमित होने से शादी-समारोहों की तैयारियां भी अब प्रभावित होने लगी हैं। बड़े आयोजनों में सैकड़ों मेहमानों के लिए भोजन तैयार करने के लिए पर्याप्त गैस सिलेंडर ही जरूरी होते हैं।
व्यवसायियों के अनुसार अगर जल्द स्थिति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले शादी सीजन में कई कार्यक्रम प्रभावित भी हो सकते हैं और मेन्यू में भी कटौती भी करनी पड़ सकती है।
वहीं होटल व रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस की कमी से रोजमर्रा का संचालन भी मुश्किल गी होता जा रहा है। कई जगह लोग इंडक्शन व अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का सहारा ले रहे हैं, जिससे बाजार में इनकी मांग भी तेजी से बढ़ गई है।
व्यापारियों का कहना है कि यदि आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो पर्यटन और बड़े आयोजनों पर भी अब असर पड़ सकता है। फिलहाल व्यवसायी सरकार से व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी कर रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




