उत्तराखंडवायरल न्यूज़

हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला किया दर्ज


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हल्द्वानी में एक नाबालिग माँ बन गई है। उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, उधर परिजनों की ओर से शिकायत न होने पर पुलिस ने सुशीला तिवारी की ओर से मिली प्राथमिक सूचना रिपोर्ट पर पॉक्सो में मुकदमा भी दर्ज कराया है। साथ ही बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में ही रखा भी गया है। माँ-बेटी कुछ बताने को तैयार ही नहीं हैं।

 

मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी 3 पुत्री व 1 बेटे के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में किराए में रह रही है। महिला का पति शराब का आदि है, उधर महिला घरों में काम करके अपनी लड़कियों को एक अच्छे पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। 8 दिसंबर को महिला की 16 वर्ष की बेटी जो मुखानी क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है उसने सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

 

बच्चे के जन्म के बाद जब सुशीला तिवारी ने बच्ची का आधार कार्ड व अन्य डॉक्यूमेंट मांगे तो पता चला कि छात्रा तो नाबालिग है। इस मामले में सुशीला तिवारी प्रशासन ने मुखानी थाने को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भी भेजी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की और जांच के दौरान न तो छात्रा ने व न ही उसकी मां ने पुलिस को कोई जानकारी दी।

 

उधर एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो में खुद ही मुकदमा दर्ज किया है। जांच महिला एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है व नवजात बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में ही रखा गया है। पिता घर से ही गायब है। पुलिस हर एंगल से जांच भी कर रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button