Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने देश में बढ़ते एलपीजी गैस संकट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि देशभर में गैस आपूर्ति को लेकर संकट जैसे हालात हैं, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने के बजाय जनता को गुमराह भी कर रही है। शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 25 व 45 दिन की बुकिंग व्यवस्था लागू करना सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है, जिससे लोगों को परेशानी भी हो रही है।
डॉ. रावत ने मांग की कि शहरी क्षेत्रों में स्थित ग्रामीण श्रेणी की गैस एजेंसियों को भी 25 दिन की बुकिंग सुविधा भी दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस संकट के चलते कालाबाजारी व जमाखोरी के मामले भी सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई ही नहीं कर रही।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में अनियमितताओं का आरोप भी लगाया। आरटीआई के हवाले से उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर व चंपावत जिलों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों और उनके परिजनों को लाखों रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




