उत्तराखंड

जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12675 मामलों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,675 मामलों का सफल निस्तारण, ₹14.58 करोड़ की धनराशि पर हुआ समझौता


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून — राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वाधान में आज जिला मुख्यालय देहरादून सहित बाह्य न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला और मसूरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न हुआ।

इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल विवाद, पारिवारिक मामले, चेक बाउन्स और अन्य शमनीय आपराधिक मामलों की सुनवाई की गई। कुल मिलाकर 12,675 मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया गया, जिसके अंतर्गत ₹14,58,76,878 की धनराशि पर समझौता भी हुआ।

विकासनगर स्थित बाह्य न्यायालय में 1,163 मामलों का निस्तारण कर ₹1,71,25,910 की राजस्व प्राप्ति हुई, वहीं ऋषिकेश न्यायालय ने 962 मामलों का निस्तारण कर ₹1,62,07,043 की राशि प्राप्त की। डोईवाला में 178 मामलों में ₹3,12,300 तथा मसूरी में 47 मामलों में ₹4,06,651 की धनराशि पर समझौता भी हुआ।

इसके अतिरिक्त, प्री-लिटिगेशन स्तर पर भी लोक अदालत द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया गया। कुल 3,754 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें ₹2,53,53,999 की राशि पर आपसी सहमति बनी।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज सीमा डुँगराकोटी ने जानकारी दी कि लोक अदालतें आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी मंच हैं। यहाँ पर निपटाए गए मामलों में आदेश अंतिम होते हैं और पक्षकारों को न्यायशुल्क भी वापस कर दिया जाता है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button