देहरादून में SSP सख्त: लापरवाही पर निलंबन, नशे-खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने थाना प्रभारियों पर सख्ती दिखाते हुए नशे की रोकथाम में लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने नशे की खरीद-फरोख्त पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि ढिलाई बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई भी होगी।
प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही पर रानीपोखरी के पूर्व थाना प्रभारी विकेंद्र कुमार को निलंबित भी कर दिया गया है। वहीं, एक वर्ष से अधिक लंबित विवेचनाओं पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
एसएसपी ने ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर भी सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए। साथ ही भूमि धोखाधड़ी और अवैध कब्जों में शामिल गिरोहों पर कार्रवाई व पुलिस की मिलीभगत पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शस्त्र, जुआ-सट्टा जैसे मामलों में भी प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए और कहा कि कर्तव्यों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त ही नहीं की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




