एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने अपने परिसरों तथा संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में संचालित विभिन्न स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी संशोधित प्रवेश परिपत्र के अनुसार यह तिथि विस्तार विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (UET)-2026 में शामिल सभी पात्र अभ्यर्थियों पर लागू होगा। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर SAMARTH प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के अलावा बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, एलएलबी, एलएलएम तथा विभिन्न स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता और रुचि के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर या संबद्ध महाविद्यालय तथा संबंधित पाठ्यक्रम का चयन करना होगा।
विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। आवेदन शुरू करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को पोर्टल पर उपलब्ध ‘Account Verification Code’ विकल्प के माध्यम से अपनी पंजीकृत ई-मेल आईडी का सत्यापन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी पंजीकृत ई-मेल आईडी को यूज़रनेम और UET-2026 रोल नंबर तथा जन्म वर्ष को पासवर्ड के रूप में उपयोग कर पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करने और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने की अपील की है। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों का अच्छी तरह मिलान करने की सलाह भी दी गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
साथ ही विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों, पात्रता, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और SAMARTH प्रवेश पोर्टल पर नजर बनाए रखने को कहा है।
गौरतलब है कि यह संशोधित प्रवेश परिपत्र डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. ओ. पी. गुसाईं द्वारा 5 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। विश्वविद्यालय का मानना है कि अंतिम तिथि बढ़ने से ऐसे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश समय पर पंजीकरण नहीं कर सके थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




