अप्रैल में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: 211 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द ही होने जा रहा है। संभावना है कि नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह या 22 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे के दौरान इसका शुभारंभ भी करेंगे।
यह 6-लेन एक्सप्रेसवे दिल्ली से देहरादून को सीधे जोड़ता है और इसकी लागत करीब 13,000 करोड़ रुपये भी बताई जा रही है। एक्सप्रेसवे के पूरी तरह चालू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में ही पूरा हो सकेगा, जो अभी 6 से 6.5 घंटे तक भी लगता है।
इस परियोजना से यात्रियों को बड़ा फायदा भी मिलेगा। खासतौर पर पर्यटन, व्यापार व आम आवाजाही के लिए यह एक्सप्रेसवे गेमचेंजर भी साबित होगा। साथ ही बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर समेत कई क्षेत्रों को दिल्ली-एनसीआर से तेज व बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
एक्सप्रेसवे के शुरू होने से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित व सुगम यात्रा का अनुभव भी मिलेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




