रुद्रपुर में गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव, अब सिर्फ होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले में गैस उपभोक्ताओं के लिए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही की जाएगी और आदेश का उल्लंघन करने वाली गैस एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 24 मार्च से सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं तक सिलेंडर की डोर-टू-डोर आपूर्ति सुनिश्चित भी करनी होगी। यह व्यवस्था इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों के अधिकृत सिस्टम के जरिए ही लागू की जाएगी।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्पष्ट किया कि यदि कोई एजेंसी गोदाम या अन्य स्थानों से सीधे गैस वितरण करती पाई गई, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी। इस कदम का उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना व कालाबाजारी पर रोक लगाना है।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 05944-250250, 05944-250500 व एलपीजी टोल फ्री नंबर 18002333555 पर संपर्क भी किया जा सकता है।
प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और गैस वितरण प्रणाली अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी बनेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




