उत्तराखंड

गलज्वाड़ी के पास जंगल में स्थित गुज्जर बस्ती में गुलदार ने 10 साल के बच्चे को निवाला बना लिया, क्षेत्र में भी दहशत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। गलज्वाड़ी के पास जंगल में स्थित गुज्जर बस्ती में गुलदार ने 10 साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। बच्चे के माता-पिता ने बच्चे को गुलदार के मुंह से छुड़ाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक बच्चे ने दम ही तोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में भी दहशत है। पुलिस व वन विभाग की टीम गश्त में भी जुटी हैं। बच्चे के शव को ले जाने को लेकर बस्तीवासियों ने देर रात तक जमकर हंगामा भी किया। पुलिस के साथ झड़प की सूचना भी है। बीते रविवार को मडारी गांव की गुज्जर बस्ती में 10 वर्ष का रियासत देर रात घर के पास ही लघुशंका करने के लिए गया था। जहां झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर एक दम से हमला कर दिया। चीखने पर बच्चे के पिता मीरहमजा अन्य निवासी लोगों के साथ बाहर आए और गुलदार के जबड़े से बच्चे को छुड़ाने का प्रयास भी किया। शोर सुनकर बस्ती के अन्य लोग भी वहां पर आ गए। जिस पर गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बुरी तरह घायल बच्चे को जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसने दम ही तोड़ दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बस्ती में बच्चे की मौत से कोहराम सा मच गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button