हरीश रावत की खुली चुनौती: “मेरे हर फैसले पर हो सार्वजनिक बहस, लेकिन व्यक्तिगत आरोपों से दूरी”
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपनी सरकार के दौरान लिए गए सभी फैसलों, खासकर शराब नीति, पर खुली बहस की चुनौती भी दी है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में आरोप-प्रत्यारोप लगना स्वाभाविक है, लेकिन वे व्यक्तिगत विवादों में भी पड़ना नहीं चाहते।
सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए रावत ने कहा कि उनके मन में उत्तराखंडियत को मजबूत व सक्षम बनाने की गहरी इच्छा रही है। उन्होंने बताया कि अपनी सरकार के दौरान उन्होंने व्यापक अध्ययन व अन्य राज्यों व देशों की अर्थव्यवस्थाओं के तुलनात्मक विश्लेषण के आधार पर राज्य के लिए एक ठोस रोडमैप भी तैयार किया था।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार की कई योजनाओं को वर्तमान सरकार भी आगे भी बढ़ा रही है—कहीं नाम बदलकर तो कहीं स्वरूप में बदलाव के साथ। रावत ने स्वीकार किया कि जब वे मौजूदा सरकार के कुछ प्रयासों का आलोचनात्मक समर्थन करते हैं, तो उनकी ही पार्टी के कुछ लोग उन पर सवाल भी उठाते हैं।
पूर्व सीएम ने स्पष्ट किया कि उनकी सोच केवल पार्टी तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की जरूरतों व जनता की आकांक्षाओं से जुड़ी है। उन्होंने दोहराया कि वे अपने कार्यकाल के हर निर्णय व अपने व्यक्तिगत आचरण पर सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं, लेकिन यदि उन्हें व्यक्तिगत आरोपों में घसीटा गया तो वे भी जवाब भी देने से पीछे नहीं हटेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




