मसूरी में विकास कार्यों की समीक्षा, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए।
बैठक में बाल्दी नदी से सहस्त्रधारा बाजार तक दोनों तटों पर ₹2708 लाख की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य, कार्लीगाड़ गांव में ₹503 लाख व धनौला से बांडावाली तक ₹854 लाख की लागत से प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर चर्चा भी हुई। इन योजनाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किए जाने पर मंत्री ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर लगातार फॉलोअप करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद भी रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




