सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक तथ्यों पर आधारित एक वीडियो का एसएसपी देहरादून ने लिया संज्ञान
साइबर सेल तथा सोशल मीडिया मॉनिटर सेल को अलर्ट करते हुए वायरल भ्रामक वीडियो की जांच कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के दिये निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो के सम्बन्ध में प्रभारी साइबर सेल देहरादून द्वारा दी गयी तहरीर पर कोतवाली नगर में पंजीकृत किया गया अभियोग
समाज में समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा करने और वर्तमान में जारी लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर चुनावी लाभ लेने के आशय से सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार का भ्रामक तथ्यों पर आधारित एक कूटरचित वीडियो Urban pahadi नाम के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रसारित किया जा रहा है, उक्त प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद में स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और साइबर सेल की टीम को अलर्ट करते हुए उक्त सोशल मीडिया अकाउंट होल्डर की जांच कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।
जिस पर साइबर सेल देहरादून द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में Urban pahadi नाम के ट्विटर अकाउंट से उक्त भ्रामक वीडियो को प्रसारित किया जाना तथा उक्त भ्रामक वीडियो का कई अन्य जगहों पर भी वायरल होना पाया गया। जिस पर प्रभारी साइबर सेल देहरादून निरीक्षक मनोज मैनवाल द्वारा उक्त संबंध में कोतवाली नगर पर दी गई तहरीर के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट (Urban pahadi) संचालक के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 221/24 धारा 66 सी/ 66 डी आईटी एक्ट तथा 153 ए/ 171 एफ/469/ 505/ 505(2) भादवी का अभियोग पंजीकृत किया गया है।




