यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी: यात्रा से पहले 3 मई तक रद्द 29 ट्रेनों के बारे में अपडेट जान लें – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी: यात्रा से पहले 3 मई तक रद्द 29 ट्रेनों के बारे में अपडेट जान लें

गोरखपुर में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, 12 अप्रैल से 3 मई तक कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गोरखपुर में प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 12 अप्रैल से 3 मई तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान यात्रियों को गोरखपुर कैंट-कुसम्ही रेलखंड पर चल रहे कार्यों के कारण भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, इस अवधि में कुछ प्रमुख ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा।

निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनें:

  • सीतापुर-शाहजहांपुर: 16 अप्रैल से 6 मई तक
  • गोंडा-सीतापुर: 12 अप्रैल से 6 मई तक
  • दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस: 16 अप्रैल से 4 मई तक
  • सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस: 11 अप्रैल से 2 मई तक (16 दिनों के लिए)
  • आनंद विहार- सहरसा एक्सप्रेस: 12 अप्रैल से 3 मई तक (16 दिनों के लिए)
  • रक्सौल जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनस: 12 अप्रैल से 3 मई तक
  • आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल जंक्शन: 13 अप्रैल से 4 मई तक

अन्य निरस्त ट्रेनें:

  • गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस: 16, 18, 23, 25, 30 अप्रैल और 2 मई
  • देहरादून-गोरखपुर: 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल और 1 मई
  • अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस: 19 अप्रैल से 3 मई तक
  • मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस: 21, 28 अप्रैल, 3, 10 मई
  • देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 19, 26 अप्रैल, 3 मई
  • गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस: 21 और 28 अप्रैल
  • अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस: 20, 27 अप्रैल

इसके अलावा, कुछ अन्य ट्रेनों को भी इस अवधि के दौरान लेट संचालित किया जाएगा, जिसमें मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस और दरभंगा चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

यात्रियों को यात्रा करने से पहले संबंधित ट्रेन के बारे में जानकारी प्राप्त करने की सलाह भी दी जाती है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button