सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम धामी का बयान, बोले- तय स्थान पर ही हो इबादत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: सड़कों पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नमाज तय स्थान पर ही पढ़ी जानी चाहिए और किसी को भी व्यवस्था में बाधा डालने का अधिकार भी नहीं है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है, इसलिए सड़कों को किसी भी तरह के धार्मिक प्रदर्शन का माध्यम भी नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी भी न हो।
सीएम ने बिना नाम लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग हर मुद्दे को केवल वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर भी देखते हैं, जबकि ऐसे मामलों में व्यवस्था व जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की शांति, संस्कृति व अनुशासन से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त ही नहीं करेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




