बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हर अस्पताल में बनेंगे हीट स्ट्रोक रूम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर भी आ गया है। हीट वेव व हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में हेल्थ एडवाइजरी भी जारी कर दी है। साथ ही प्रत्येक चिकित्सा इकाई में विशेष हीट स्ट्रोक रूम बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि सभी हीट स्ट्रोक रूम में आइस पैक, आईवी फ्लूइड, ओआरएस, जरूरी दवाइयां व वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध भी कराई जाएंगी। डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को भी हीट स्ट्रोक से जुड़े आपातकालीन प्रबंधन के लिए सतर्क रहने को भी कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोस्टर, पंपलेट व जनजागरूकता अभियान के जरिए लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। विभाग ने लोगों से दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने व शरीर में पानी की कमी न होने देने की अपील की है।
स्वास्थ्य महानिदेशक ने खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों व कामकाजी लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने को भी कहा गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




