खटीमा को मिली नई सौगात, सीएम धामी ने दीदी लाइब्रेरी और आधुनिक व्यायामशाला का किया लोकार्पण
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
सीएम धामी ने आज सोमवार को खटीमा विकासखंड कार्यालय परिसर में 55 लाख रुपये की लागत से बनी “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की आधुनिक व्यायामशाला व 26.50 लाख रुपये से विकसित सभागार का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का बड़ा केंद्र भी बनेगी। उन्होंने कहा कि सीमांत व ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अब बेहतर अध्ययन सामग्री व शांत वातावरण मिल सकेगा। खास बात यह है कि लाइब्रेरी का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा भी मिलेगा।
सीएम धामी ने आधुनिक व्यायामशाला को युवाओं के लिए बड़ी पहल बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास भी होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को फिटनेस, खेल व नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार सुविधाएं भी बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व आधारभूत विकास के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है, ताकि प्रदेश का हर युवा आत्मनिर्भर व सक्षम बन सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




