खटीमा से सीएम धामी सख्त, अतिक्रमण और भू-कानून उल्लंघन पर तेज कार्रवाई के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने भू-कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई व अवैध कब्जों को हटाने को कहा।
सीएम धामी ने शत्रु संपत्तियों व वक्फ संपत्तियों की नियमित जांच, बाहरी राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस सत्यापन व संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए। साथ ही अवैध राशन कार्ड व जनसेवा केंद्रों की जांच के आदेश भी दिए गए।
बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने आगामी मानसून को देखते हुए आपदा तैयारियों, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था व बिजली कटौती पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग, श्रद्धालुओं से फीडबैक लेने व यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक व पेयजल व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा कृषि, पॉलीहाउस, एप्पल व कीवी मिशन योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचाने और जोशीमठ समेत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्य तेज करने पर जोर भी दिया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




