देहरादून को मिला नया डीएम, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली कमान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
आशीष चौहान ने आज सोमवार को देहरादून के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले साविन बंसल का सचिवालय में तबादला भी किया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. चौहान ने कोषागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व रिकॉर्ड के सुरक्षित संरक्षण व पेंशनरों के डिजिटल सत्यापन पर जोर भी दिया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही चारधाम यात्रा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन व विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने पर भी विशेष फोकस भी रहेगा।
2012 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. आशीष चौहान इससे पहले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व पौड़ी में जिलाधिकारी रह चुके हैं। पौड़ी में उनके नेतृत्व में शुरू हुआ “सेफ सफर ऐप” व हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी के लिए बनाया गया “काव्या ऐप” काफी चर्चित रहे।
वहीं पूर्व डीएम सविन बंसल को उनके जनकेंद्रित कार्यों व “नंदा-सुनंदा” जैसी पहल के लिए याद भी किया जा रहा है।
उनके कार्यकाल में बालिकाओं की शिक्षा, जनसुनवाई व जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास को लेकर कई अहम कदम भी उठाए गए थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




