हल्द्वानी: 7 चोरी की वारदातों का खुलासा, 45 मुकदमों वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
नैनीताल पुलिस ने लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम क्षेत्र में हुई 7 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.28 लाख रुपये से अधिक की नकदी, चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा व उसके साथी राजू बहादुर ने पूछताछ में लालकुआं की 4, मुखानी की 2 और काठगोदाम की 1 चोरी की वारदात कबूल की है। दोनों रात में बंद दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी करते थे व चोरी की रकम नशे और अन्य खर्चों में उड़ा देते थे।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मुख्य आरोपी पर चोरी, गैंगस्टर, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट समेत 32 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसके साथी पर 13 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




