मानसून की पहली बारिश बनी आफत, 9 सड़कें बंद; 40 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही सीमांत क्षेत्रों में तबाही का दौर भी शुरू हो गया है। पहली ही तेज बारिश के बाद भूस्खलन व पहाड़ दरकने से 9 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे 40 से अधिक गांवों का संपर्क ही कट गया है। सड़कें बंद होने से करीब 15 हजार लोग आवाजाही व जरूरी सेवाओं से प्रभावित हैं।
बारिश के कारण डीडीहाट-पमस्यारी, आदिचौरा-सीणी, बांसबगड़-कोटा, तवाघाट-थानीधार, छेड़ा-आगर, ड्योरा-बारमो, बुंगाछीना-कुसैल, बेड़ीनाग-दौलीगाड़-पौसा व गलाती-रमतोली-धामी गांव मार्गों पर यातायात ठप हो गया है। कई स्थानों पर लोगों को मलबे के बीच पैदल सफर कर अस्पताल व बाजार तक पहुंचना पड़ रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भी तैनात कर दी गई हैं और जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
उधर मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों व ट्रेकर्स की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पिछले 24 घंटों में थल में सबसे अधिक 75.3 मिमी व धारचूला में 43 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं तेज हवा के कारण थल-सातशिलिंग मार्ग पर पेड़ गिरने से सड़क करीब 3 घंटे बंद रही, जिसे पुलिस और राहत टीम ने हटाकर यातायात के लिए खोल भी दिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




