उत्तराखंड

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नेत्र दिव्यांग बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, भावुक हुईं महामहिम


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो उठीं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक भावनात्मक गीत भी प्रस्तुत किया। बच्चों के इस स्नेह व सम्मान ने पूरे माहौल को भावुक ही कर दिया।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। गुरुवार शाम को वह देहरादून पहुंचीं और आज शुक्रवार को एनआईईपीवीडी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित भी हुईं। यहां उन्होंने दृष्टिबाधित छात्रों से संवाद किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना भी की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे, जिन्होंने अतिथि गणों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्यपाल गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button