Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला भी सामने आया है। एमबीबीएस बैच 2023 के छात्रों ने एक पीजी छात्र पर अभद्र व्यवहार व रैगिंग का आरोप लगाते हुए एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई है।
शिकायत में छात्रों ने आरोप लगाया है कि पीजी छात्र के व्यवहार से वे मानसिक रूप से परेशान व भयभीत हैं। मामले की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच भी शुरू कर दी है।
प्रकरण की जांच के लिए बुधवार सुबह 10:30 बजे प्राचार्य कार्यालय सभागार में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है। बैठक में शिकायत की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई भी तय की जाएगी।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एंटी रैगिंग नियमों के तहत सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731