कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो की 63 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी उन्नति शर्मा का बुधवार को देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार ने उन्नति शर्मा को उनकी शानदार उपलब्धि पर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन ने तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया और उनके समर्पण, अनुशासन तथा खेल भावना की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उन्नति शर्मा की सफलता से प्रेरणा लेने और खेलों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि उन्नति आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए और पदक जीतेंगी तथा भारत का गौरव बढ़ाती रहेंगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




