भारी बारिश का असर: भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पास भूस्खलन होने से आज मंगलवार तड़के से यातायात ठप है। हाईवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान बार-बार हो रहे भूस्खलन से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। स्याना चट्टी से जानकीचट्टी के बीच कई स्थानों पर मलबा व पत्थर आने से आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
उधर, मानसून को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर भी रखा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर भी रखी जा रही है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए खानपुर व लक्सर क्षेत्रों में सैंडबैग, नौकाएं और जल निकासी की विशेष व्यवस्था की गई है, जबकि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश प्रशासन आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




