धराली आपदा: दर्द अब भी बरकरार, लेकिन नए हौसले के साथ जीवन पटरी पर लाने की कोशिश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
धराली में आई विनाशकारी आपदा को आज एक वर्ष पूरा हो गया, लेकिन उस त्रासदी की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, जबकि कुछ अब भी अंतिम बार अपनों का चेहरा देखने की अधूरी उम्मीद लिए हुए हैं। आपदा में कई घर उजड़ गए और दर्जनों परिवार बेघर हो गए।
प्रशासन के अनुसार, 21 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए भू-वैज्ञानिक सर्वे पूरा हो चुका है। 66 लोगों के पुनर्वास की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जबकि 25 अन्य परिवारों के लिए भी जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी।
आपदा के बाद धराली के लोग धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौटने का प्रयास कर रहे हैं। कई परिवार अब सेब बागवानी और नगदी फसलों की खेती को अपनी आजीविका का प्रमुख आधार बना रहे हैं। वहीं, जिन लोगों के होटल और दुकानें सुरक्षित बच गई थीं, वे उन्हें दोबारा शुरू करने की कोशिश में जुटे हैं।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना मजबूत सुरक्षा इंतजामों के दोबारा होटल और पर्यटन कारोबार शुरू करना जोखिम भरा हो सकता है। उनका मानना है कि यदि खीर गंगा से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं, तो नदी के दोनों किनारों पर बागवानी और खेती के जरिए रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।
गांव के युवा भी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से कई युवतियों ने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने के लिए ट्रैकिंग और पर्यटन से जुड़े स्वरोजगार को अपनाया है। आपदा प्रभावितों का कहना है कि वे दुखद यादों के साथ आगे बढ़ते हुए अपने गांव और भविष्य को फिर से संवारने की कोशिश कर रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731



