रुद्रपुर में बिहार के 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में बिहार के 21 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गौरव कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह, निवासी सिरसिया, आरा (बिहार) के रूप में हुई है। वह करीब 20 दिन पहले ही रोजगार की तलाश में उत्तराखंड आया था और दिनेशपुर के छत्तरपुर क्षेत्र में अपने जुड़वां भाई के साथ किराये के मकान में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, गौरव का जुड़वां भाई सौरव कुमार पहले से सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। बेहतर रोजगार की उम्मीद में उसने ही गौरव को बिहार से रुद्रपुर बुलाया था। बुधवार को गौरव अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
गौरव की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की कोई आशंका नहीं थी और वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण यह दुखद घटना सामने आई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




