चमोली में नाले के पास मिला नवजात, मुंह में रबर फंसा था; समय रहते बची जान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड के चमोली जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चमोली कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव में आम रास्ते के पास स्थित एक नाले में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवजात शिशु मिला। समय रहते लोगों की नजर पड़ने से नवजात की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोशाला जा रही एक महिला ने रास्ते के किनारे नवजात को पड़ा देखा। महिला ने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संतोष गुसांई और ग्राम प्रहरी मौके पर पहुंचे।
ग्राम प्रधान ने बताया कि नवजात के मुंह में बोतल की निप्पल (रबर) फंसी हुई थी। उन्होंने सावधानी से रबर निकाला तो पता चला कि बच्चे की सांसें चल रही हैं। इसके बाद तत्काल चमोली कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि नवजात के नाले में मिलने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। फिलहाल नवजात चिकित्सकों की निगरानी में है और उसका स्वास्थ्य बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




