जोशीमठ से शुरू होगा कांग्रेस का ‘काम मांगो अभियान’, दो माह तक ब्लॉक स्तर पर होंगे कार्यक्रम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से उत्तराखंड में ‘काम मांगो अभियान’ शुरू किया जाएगा। अभियान की शुरुआत चमोली जिले के जोशीमठ से होगी और अगले दो महीने तक प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रविवार को कांग्रेस भवन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं के पलायन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर ने कहा कि उत्तराखंड के गांवों को मजबूत किए बिना राज्य का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों, मनरेगा, लघु एवं कुटीर उद्योग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन और स्वरोजगार के जरिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
उन्होंने सरकार से ठोस और दीर्घकालिक रोजगार नीति बनाने, सरकारी विभागों के खाली पदों पर जल्द भर्ती करने, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने, स्वरोजगार योजनाओं को प्रभावी बनाने और गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में तत्काल कदम उठाने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने कहा कि सरकार रोजगार और स्वरोजगार को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर युवाओं को उनकी योग्यता और जरूरत के अनुसार पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘काम मांगो अभियान’ का उद्देश्य सरकार से रोजगार की भीख मांगना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए उनके अधिकार का काम और सम्मानजनक रोजगार मांगना है।
अभियान की शुरुआत चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक से होगी। पहले चरण में चमोली, हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिलों में अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, गढ़वाल मंडल प्रभारी गंभीर सिंह जयाड़ा, देहरादून प्रभारी धीरज देसाई, हीरा पाल सिंह, हरिद्वार प्रभारी विमल भारती, रुड़की प्रभारी गौरव शर्मा, नैनीताल प्रभारी सौरभ, हल्द्वानी महानगर विजय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




