Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम में सेना के सांस्कृतिक महोत्सव पर विवाद, धार्मिक गरिमा को लेकर उठे सवाल

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा परिसर में 19 और 20 सितंबर को सेना की ओर से देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्वरूप को लेकर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया है। उन्होंने बदरीनाथ धाम की धार्मिक गरिमा और परंपराओं का ध्यान रखते हुए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की है।

माणा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने कहा कि देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन माणा गांव में होना चाहिए था। उनका कहना है कि सेना ने इसे बदरीनाथ धाम में आयोजित किया, जो उचित नहीं है।

वहीं, बजरंग दल के संयोजक रवि झिंक्वाण ने ऐसे कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान बदरीनाथ धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान नहीं रखा गया।

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है और यहां धार्मिक परंपराओं के अनुरूप ही गतिविधियां होनी चाहिए। कपाट बंद होने के बावजूद इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। धाम को योग और ध्यान की भूमि बताते हुए उन्होंने डीजे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर आपत्ति जताई।

वहीं, चमोली जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉल लगाए गए थे। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सेना की ओर से किया गया था और प्रशासन की भूमिका केवल विभागीय स्टॉल लगाने तक सीमित थी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button