Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

रुड़की में ऑनर किलिंग का शक, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। एक युवक ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अमन उर्फ भरोसी सिंह ने अपनी 22 वर्षीय बहन रूपा और 24 वर्षीय पड़ोसी सूरज उर्फ मुन्ना को गोली मारी। दोनों के सीने में गोली लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिजन दोनों को झबरेड़ा के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात के कारणों की जांच कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभय कुमार सिंह, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, एसएचओ मंगलौर भगवान मेहर, एसएसआई दीप कुमार और झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, मामले में अमन उर्फ भरोसी सिंह की भूमिका सामने आई है। पुलिस को उसके स्थानीय स्तर पर गैंग से जुड़े होने की जानकारी भी मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मामला ऑनर किलिंग से भी जुड़ा होने की बात सामने आ रही है। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ झबरेड़ा थाने में पहले से एक अपराध की प्राथमिकी दर्ज है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button